Kori Yaadein

कुछ पन्ने जिंदगी के कोरे रहे तो अच्छा है,

अनछुए कोमल शीतल से,

मुट्ठी में बंद हैं वो यादें,

मंसूबे कामयाब न हों तो अच्छा है..

अल्हड़पन की मस्तियाँ हैं उन पन्नो में,

भावनाओं की छवियां भी हैं उसमें,

बचपन ज़हन में कैद रहे तो अच्छा है,

आपकी नजरों में थोड़ा शरीफ रहें तो अच्छा है..

युवावस्था की छवियां भी याद हैं,

भीनी भीनी खुशबू सी सीने में,

दर्पन महकाती रहे तो अच्छा है,

प्यार का कोहरा छाया रहे तो अच्छा है..

इन पन्नो में रिश्तों का नाम नहीं है,

चेहरा वो अब अनजान कहीं है,

मासूमियत यूहीं उसमें भरी रहे तो अच्छा है,

सदा मेरी क़समें उन्हें याद रहे तो अच्छा है..

खूबसूरत हादसे जीवन में घट जाते हैं,

बार-बार दिल को रुला जाते हैं,

अब जरा आगे बढ़ जाएँ तो अच्छा है,

पिछली बातें भूल जाएँ तो अच्छा है...


Comments

Popular posts from this blog

Ageing is very strange !

मैं फन्ना !

Instagram made us want to escape to the mountains. But who is going to save the mountains from us?